छपरा। सारण जिले के मशरक के गोला रोड में एक महिला से 30 हजार रुपए से भरा थैला छीनने का मामला सामने आया है। पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी पीड़ित संतोष कुमार साह ने बताया कि उनकी बेटी का ‘छेका’ था, जिसके लिए उन्होंने स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से 30 हजार रुपए निकाले थे।
वे अपनी पत्नी को दिखाने डॉ. अंकिता कुमारी के क्लिनिक पहुंचे। इसी दौरान संतोष साह लघुशंका के लिए बाहर गए, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनकी पत्नी को धक्का देकर साइकिल के हैंडल से रुपए से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। थैले में 30 हजार नगद, पासबुक, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य कागजात थे।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाने को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक परिसर अवांछनीय तत्वों का अड्डा बन चुका है। रोजाना बिना काम के लोगों की भीड़ रहती है और सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बैंक से बाहर निकलते ही कई बार छिनतई की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन न तो पुलिस जांच में गंभीरता दिखाती है और न ही बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाता है।
| Follow us On Whatsapp |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 17, 2026छपरासारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता
- November 17, 2026छपराछपरा-दाउदपुर रेलखंड पर आधी रात को पहुंचे DRM, यात्री सुविधाओं से रेल संरक्षा तक की पड़ताल
- November 17, 2026बिहारबिहार की समृद्धि और शानदार कनेक्टिविटी का नया अध्याय नीतीश सेतु



