सारण में महिला की धारदार हथियार से गोद गोद कर निर्मम हत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव में रविवार की रात महिला की धारदार हथियार से गोद गोद कर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद , थानाध्यक्ष राजेश चौधरी पूरे दल बल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंच मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी वही मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मौके पर मृतक महिला की बेटी ने बताया कि छोटे लाल मांझी ने घर में घुस धारदार हथियार से चेहरे पर गोद गोद कर हत्या कर फरार हो गया। मृत महिला धवरी मदारपुर गांव निवासी जवाहिर प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लालचुनी देवी हैं। मृत महिला का पति छपरा में राजमिस्त्री में लेबर का काम करता है। वही मृत महिला अपने बेटी के साथ गांव में रहतीं हैं।
महिला को 4 बेटी और 2 बेटा हैं। मौके पर मदारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उनको फोन पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी मौके पर पुलिस को सुचना दे घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम में भेजवाने की प्रकिया शुरू करा दी है। घटना में पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
- August 19, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के शराब तस्कर को कोर्ट से मिली 5 साल कैद की सजा, 1 लाख रूपये जुर्माना
- August 19, 2026क्राइमSHO Arrested: खाकी पर लगा वसूली का दाग! 75 हजार में रिहाई और 55 हजार में केस से नाम हटाने का आरोप, थानेदार समेत 4 गिरफ्तार
- August 19, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड में गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



