छपरा
सारण के डीडीसी प्रियंका रानी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
छपरा। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर सारण के उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बनियापुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज- हरपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय हरपुर कराह बायाँ भाग, प्राथमिक विद्यालय हरपुर कराह दायाँ भाग, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय हरपुर दक्षिण टोला बायाँ भाग, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय हरपुर दक्षिण टोला दायाँ भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुमिहारा नया भवन बायाँ भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुमिहारा नया भवन दायाँ भाग पर उपलब्ध मूलभूत आवश्यक सुविधाओं यथा- फर्नीचर, रोशनी, रैम्प, साइनेज, शेड, शौचालय, पेयजल का निरीक्षण किया गया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में मतदान केन्द्रों पर आवश्यक साफ-सफाई रखने का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



