
छपरा। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के मैरवा दाऊदपुर गांव में बुधवार की रात एक महिला की हत्या कर शव छिपाने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मृतका और आरोपी के बीच महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हत्या तक पहुंच गया।
घटना बुधवार की रात करीब 8:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, मृतका का गांव-गांव घूमकर सब्जी और अनाज बेचने वाले मिंटू कुमार सिंह (पिता-दरोगा सिंह, साकिन-गम्हरिया, थाना जलालपुर, जिला-सारण) से 1500 रुपये का लेनदेन चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान मिंटू ने महिला की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी शव को पास के चंवर में खरपतवार के बीच छिपाने का प्रयास कर रहा था। तभी चम्रहिया मेला से लौट रहे कुछ राहगीरों की नज़र उस पर पड़ी। संदिग्ध हरकत देखकर उन्होंने उसे पकड़ लिया और तत्काल दाउदपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव बरामद किया और आरोपी मिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों के लिखित आवेदन पर दाउदपुर थाना कांड संख्या 259/25 दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



