रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाया “बस रेड” अभियान, 56 यात्री पकड़े गए

छपरा। वाराणसी मंडल के मऊ-इंदारा रेल खण्ड को आधार बनाकर “बस रेड” मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान मऊ-इंदारा रेल खण्ड पर चलने वाली छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल काशीदादर एक्सप्रेस,लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनन्द विहार एवं आनन्द विहार-सीतामढ़ी लिक्ष्वी एक्सप्रेस तथा बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी, शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी, वाराणसी-भटनी सवारी गाड़ी आदि गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग कर बिना टिकट एवं बिना यात्रा प्राधिकार के यात्रा कर रहे व्यक्तियों की जाँच की गयी । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह , मुख्य टिकट निरीक्षक मऊ राम प्रभाव यादव , मंगल सिंह व मुख्य टिकट निरीक्षक वाराणसी रेड श्री विवेक वाजपेयी एवं चल टिकट निरीक्षको की टीम के साथ अभियान चलाया गया।
इस टिकट बस रेड टिकट जांच अभियान टीम में रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत, टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले-56 यात्रियों को पकड़ कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिनसे 45160 रूपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया ।
सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान के अनुसार लोकल सवारी गाड़ियों में भारी संख्या में चल रहे बिना टिकट यात्रा किये जाने की सूचना पर अभियान चलाया जा रहा है ।
अतः आम यात्रियों से अपील की है कि अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें और अर्थदण्ड के साथ साथ सामाजिक अपमान से बचें ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



