क्राइमछपरा

सारण पुलिस ने अभियान चलाकर 5 वांटेड अपराधियों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस ने लंबे समय से फरार वांटेड अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्षों से फरार वांटेड अपराधियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इसको लेकर एसपी डॉ. गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।

एसपी ने बताया कि सारण जिले के मुख्य शीर्ष वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दाउदपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सारण जिल के दाउदपुर थाना क्षेत्र के करेलिया गांव निवासी बृजकिशोर यादव के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गयी है।

वहीं  मांझी थाने की पुलिस ने 10 वर्षों से फरार लूटकांड के वांटेड अपराधी सोनू उर्फ संदीप सिंह को दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधी यूपी के बैरिया थाना क्षेत्र के सूबेदार सिंह के पुत्र सोनू उर्फ संदीप सिंह है। इसके खिलाफ लूटकांड का मामला दर्ज था।

वहीं मांझी पुलिस के द्वारा डकैती के योजना कांड के 5 वर्षों से फरार अभियुक्त प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुदीनपुर गांव निवासी हरिशचंद्र सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह है। जो डकैती के योजना बनाने के कांड में 5 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि गड़खा थाने की पुलिस अपहरण कांड के फरार अभियुक्त विकास कुमार महतों को दबोच लिया है। दो वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गड़खा थाने में अपहरण का कांड दर्ज है।

एसपी डॉ. गौरव मंगला ने  संजीवनी समाचार डॉट कॉम को बताया कि रसूलपुर थाने की पुलिस ने लूटकांड के फरार अभियुक्त अशोक सिंह को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ कुछ महिने पहले लूट का मामला दर्ज हुआ था।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button