छपरा

छपरा में मनायी गयी महिला समिति की 21वीं वर्षगांठ, समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प

छपरा। शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में महिला समिति प्रभूनाथ नगर की 21वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष  दमयंती देवी ने की। बैठक में समिति के पिछले वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

अपने संबोधन में  दमयंती देवी ने कहा कि समिति ने बीते वर्षों में एकता, समर्पण और सौहार्द की भावना के साथ कार्य करते हुए न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में आई भयंकर प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से राहत एवं सहायता कार्यों को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा गरीब, असहाय एवं अनाथ परिवारों की बेटियों की शादी, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की सहायता तथा अन्य सामाजिक जरूरतों में आर्थिक, नैतिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान किया गया है।

advertisement

श्रीमती देवी ने यह भी आश्वस्त किया कि समिति आने वाले समय में भी राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगी और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करती रहेगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए संतोष जताया और समिति को और अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्मला सिंह, आरती देवी, पूनम राय, इंदु तिवारी, माला सिन्हा, प्रभावती देवी, कांति कुमारी, सरोज देवी, संगीता सिंह, सोनावली देवी, अनु शर्मा, मंजू देवी, विमला सिन्हा, गीता देवी, विद्या देवी, नूतन सिंह, शिव मुनि देवी, शीला सिंह और गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button
close