सारण के राम घाट से अयोध्या तक शुरू होगा जल जहाज का परिचालन

छपरा । घाघरा नदी के रास्ते माँझी के राम घाट से अयोध्या तक शीघ्र ही जल जहाज का परिचालन शुरू किया जाएगा। शनिवार को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भारतीय अंतरदेशीय जल मार्ग प्राधिकरण के डायरेक्ट एलके रजक एवं उनकी टीम के साथ घाघरा नदी के राम घाट का निरीक्षण किया।राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 पर स्थल के निरीक्षण के बाद सांसद ने बताया कि उनके अथक प्रयास के बाद माँझी से अयोध्या तक भारत सरकार ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है।
योजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम ने आज सर्वे किया है। सांसद ने बताया कि इस योजना के पूरे हो जाने के बाद जल मार्ग से आम यात्रियों की यात्रा आसान होगी तथा खर्च भी कम आएगा साथ ही माँझी तथा अयोध्या के बीच के तीर्थ स्थलों का दर्शन करने में भी श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल मार्ग के शुरू होने के बाद मालवाहक जहाज़ों का परिचालन अथवा आवाजाही से दोनों प्रदेशों के ब्यवसाय तथा रोजगार को नया आयाम मिलेगा।
मौके पर जलमार्ग प्राधिकरण के टेक्निकल हेड आनंद कुमार सर्वेयर नीतीश कुमार पायलट मनोज कुमार के अलावा भाजपा नेता हेम नारायण सिंह मूकेश सिंह मकेश्वर सिंह बबलू शर्मा तथा मनोज प्रसाद समेत दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



