इस ट्रेन से निकलिए पनवेल, छपरा से चलेगी गर्मी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05197/05198 छपरा-पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 22 एवं 29 जून, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को तथा पनवेल से 23 एवं 30 जून, 2024 दिन प्रत्येक रविवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
05197 छपरा-पनवेल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 एवं 29 जून, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को छपरा से 13.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 14.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.20 बजे, औंड़िहार से 16.05 बजे, जौनपुर से 17.55 बजे, वाराणसी से 19.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 22.50 बजे, दूसरे दिन सतना से 02.20 बजे, कटनी से 03.35 बजे, जबलपुर से 05.00 बजे, इटारसी से 08.55 बजे, भुसावल से 13.25 बजे, नासिक रोड से 17.10 बजे, इगतपुरी से 18.15 बजे तथा कल्याण से 19.57 बजे छूटकर पनवेल 20.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05198 पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 एवं 30 जून, 2024 दिन प्रत्येक रविवार को पनवेल से 21.40 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 22.21 बजे, दूसरे दिन इगतपुरी से 01.40 बजे, नासिक रोड से 02.30 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, इटारसी से 11.40 बजे, जबलपुर से 16.40 बजे, कटनी से 18.00 बजे, सतना से 19.30 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 01.00 बजे, वाराणसी से 04.25 बजे, जौनपुर से 05.50 बजे, औंड़िहार से 07.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.40 बजे तथा बलिया से 08.25 बजे छूटकर छपरा 09.45 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल. आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 12, तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



