JOB Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं को गुजरात की कंपनी देगी नौकरी, 60 पदों पर होगी भर्ती
24 सितंबर को छपरा में नियोजन कैम्प, गुजरात की कंपनी करेगी भर्ती

छपरा। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के परिसर (बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने) में आगामी 24 सितम्बर 2025 को नियोजन कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसमें NAGATA Auto Engineering India Private Limited, गुजरात के प्रतिनिधि भाग लेंगे और ऑपरेटर एवं इंस्पेक्टर पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
60 पदों पर होगी भर्ती
नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी को ऑपरेटर के 30 पद और इंस्पेक्टर के 30 पद भरने हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में प्रशिक्षण व नियुक्ति दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थियों का आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इंस्पेक्टर पद के लिए डिप्लोमा पास अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
- दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेतनमान और कार्यस्थल
- ऑपरेटर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,500 मासिक वेतन मिलेगा और कार्यक्षेत्र शादतपुरा रहेगा।
- इंस्पेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 मासिक वेतन मिलेगा और कार्यक्षेत्र गुजरात होगा।
निबंधन आवश्यक
नियोजन कैम्प में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल (nsc.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, नियोजन कैम्प स्थल पर भी निबंधन की व्यवस्था की गई है।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। नियोजन कैम्प के ज़रिए योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का सीधा अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भरता की राह पर कदम बढ़ा सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







