अब छपरा शहर में नहीं होगा जल-जमाव, डीएम ने कहा- नाला उड़ाही नहीं होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

छपरा। जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में छपरा शहर के जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बैठक का आयोजन कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छपरा शहर के जल निकासी प्रबंधन हेतु विभिन्न निकायों को समन्वय स्थापित कर दीर्घकालीन योजना को मूर्त स्वरूप देना होगा। क्योकि नाला छपरा नगर नगम क्षेत्र, जिला परिषद के क्षेत्र एवं नगर पंचायतों के क्षेत्रों से होकर गुजरता है। जल निकासी प्रणाली हेतु एक वृहद मैप को बनाने की आवश्यकता बताई गई जिसमें संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाला निर्माण करेंगे। बेतरतीब ढंग से निजी आवासों के बने जाने से भी नाला को अवरुद्ध कर दिये जाने की जानकारी दी गयी।
वृहद मैप के निर्माण हेतु टीम गठित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। इस टीम में नगर निगम, जिला परिषद, बुडको, पथ निर्माण विभाग के अभियंता एवं सदर अंचल के अमीन रहेंगे। टीम के द्वारा बृहद मैप का निर्माण आपस में समन्वय स्थापित कर किया जाएगा। अंचलाधिकारी सदर को सभी पुराने जलस्त्रोतों को खोजकर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि उनका जीर्णोद्धार करके पानी की निकासी में उनका प्रयोग किया जा सके। रेलवे के द्वारा नालों की उड़ाही कार्य को अपर्याप्त बताते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने इसपर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कड़े स्वरों में चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर लापरवाही के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। क्योंकि नालों की उड़ाही में लापरवाही से पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो रहा है। इस संबंध में डी.आर. एम को पत्र भी भेजने की बात बताई गयी।
बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा को अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई करते रहने का निर्देश दिया गया। सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी तरह से न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया। छपरा जंक्शन जाने के रास्ते में अतिक्रमण की वजह से रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है।
इसपर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा को दिया गया। शहर में गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल एवं बेडिंग जोन हेतु स्थल का चुनाव जल्द ही किया जाएगा। इस संबंध में सरकारी भूमि की उपलब्धता की जानकारी अंचलाधिकारी सदर, छपरा को देने निर्देश दिया गया। दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा हेतु जल्द ही बैठक आहूत करने का संकेत जिला पदाधिकारी ने दिया
बैठक में विकास आयुक्त प्रियंका रानी, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम सुमित कुमार, अंचलाधिकारी सदर, छपरा संजय कुमार एवं सभी संबंधित कार्य विभाग के अभियंतागण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



