रिविलगंज पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल बरामद किया हैं. गिरफ्तार अपराधियों में टेकनिवास गांव निवासी शिव जी महतो का पुत्र जितेंद्र महतो देवरिया गांव निवासी रामेश्वर राय का पुत्र चैत राय तथा कुरई छपरा गांव निवासी नन्हक महतों का पुत्र प्रकाश महतों उर्फ पक्का बताया जाता है.
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्ती में पहिया रेलवे ढाला जैसे पहुची की मांझी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आ रहा था. तीनों ने पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगे. भागने के क्रम में पुलिस पदाधिकारी व शस्त्र बल के जवानों ने तीनों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया.पकड़ने के बाद तलाशी के दौरान एक गोल्डन कलर के देशी कट्टा, एक जिंदा गोली ,एक मोबाइल तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया.
तीनो से पूछा गया तो तीनों ने बताया कि देशी कट्टा तथा चोरी के मोटरसाइकिल होने के कारण हमलोग भाग रहे थे. गिरफ्तारअपराधियों ने पुलिस को बताया की हमलोगमोटरसाइकि लूट की घटना को अंजाम देते है.एक गिरफ्तार ने पुलिस को बताया कि पहले भी मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अपने साथियों के मिलकर अंजाम दिया हु. तीनो ने मोटरसाइकिल चोरी व लूट की घटना में शामिल कई अपराधियों के सम्बंध में जानकारी दिया. इस मामले में परि0 पुअनि सृजन मिश्रा के बयान पर तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



