शिक्षित व संगठित बनकर हीं जगदेव बाबू के सपने को किया जा सकता है साकार : ओमप्रकाश
छपरा। सारण जिले के मांझी प्रखंड के कोहड़ा बाजार स्थित स्मारक स्थल पर मंगलवार को बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्मारक के संस्थापक सत्यदेव प्रसाद व रालोजद के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में साधपुर- चमरहियां मुख्य मार्ग के किनारे स्थापित शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि क्रांतिकारी जगदेव बाबू जब तक रहे समता मूलक समाज की स्थापना के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों, दलितों, पीड़ितों व पिछड़ों को एकजुट करने का हमेशा प्रयास किया। वे समाज में पूर्ण सम्मान के साथ जीने व सत्ता में सबकी हिस्सेदारी की आवाज को बुलंद करते रहे। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी।
इसलिए सुनियोजित एक साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। श्री कुशवाहा ने कहा कि जब तक हर दबे व पिछड़े वर्ग के लोग शिक्षित, संगठित व जागरूक नही होंगे तब तक समाज व देश में उन्हें वाजिब हक नही मिलेगा। शिक्षित व संगठित होने से हीं जगदेव बाबू का सपना साकार होगा। मौके पर अच्छेलाल प्रसाद, हसनैन अली, राज कुमार राम, मनोज राम, अवध लाल मांझी, कपिल प्रसाद, सोनू कुमार, सलीम मियां, हरेंद्र राय, सुग्रीव प्रसाद, मुर्तुजा मियां, तूफानी मांझी, डॉ. जमीर, डॉ. मनोज कुमार, संजीत कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, आत्मा राम समेत अनेक लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



