Railway Train Ticket: अब आपकी एक आवाज पर बुक हो जायेगा ट्रेन टिकट, IRCTC का नया वॉयस चैटबोट शुरू
अब IRCTC से चैट नहीं, बात होगी – हिंदी-गुजराती में भी टिकट सेवा चालू

रेलवे डेस्क। अब IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करने के लिए पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस असिस्टेंट चैटबोट AskDISHA 2.0 को और स्मार्ट बना दिया है। यह नया वर्जन यात्रियों को सिर्फ आवाज़ के जरिए टिकट बुक या कैंसिल करने की सुविधा देता है।
अब बोलो और टिकट बुक हो जाएगा
यात्री अब IRCTC पर हिंदी, इंग्लिश, गुजराती समेत अन्य भाषाओं में बोलकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP की जरूरत होगी। एक बार OTP डालने के बाद, यूजर बिना लॉगइन किए ही चैटबोट से बातचीत कर अपनी टिकट बुक या कैंसिल कर सकता है।
गोण्डा–बुढ़वल के बीच चौथी लाइन के सर्वे का कार्य पूरा, रेलवे कराएगा रेल ट्रैफिक का विस्तार |
टिकट कैंसिल करने के आसान स्टेप्स
- AskDISHA चैटबोट पर जाकर “कैंसिल टिकट” बोलें या टाइप करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें।
- अपनी बुक की गई टिकटों की सूची से टिकट चुनें।
- कन्फर्म करते ही कैंसिलेशन का SMS आ जाएगा।
रिफंड स्टेटस ऐसे चेक करें
- AskDISHA चैट में “रिफंड स्टेटस” बोलें या टाइप करें।
- कैंसिल टिकट, फेल्ड ट्रांजैक्शन या TDR के विकल्प में से चुनें।
- संबंधित टिकट का PNR नंबर डालें।
- चैटबोट तुरंत रिफंड की स्थिति दिखा देगा।
IRCTC की अपील: OTP किसी से शेयर न करें
रेलवे ने यात्रियों को चेताया है कि किसी भी स्थिति में अपना OTP किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट के साथ साझा न करें। ऐसा करने पर ऑनलाइन ठगी का खतरा बना रहता है।
सुविधा बढ़ी, प्रक्रिया हुई सरल
यह तकनीक उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत है जो लॉगिन प्रोसेस, पासवर्ड भूलने या तकनीकी परेशानी के कारण टिकट बुकिंग में दिक्कतें महसूस करते थे। अब मोबाइल पर सिर्फ कुछ शब्द बोलकर IRCTC की सेवाएं ली जा सकती हैं—वो भी अपनी भाषा में।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



