
छपरा। सारण जिला अंतर्गत सोनपुर एवं गरखा थाना क्षेत्रों में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं का सारण पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए अंतर-जिला संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी संजय सिंह ने बताया कि 08 जनवरी 2026 को सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जमुनी स्थित न्यू गणपति सीमेंट भंडार से लगभग 10 टन सरिया (छड़), तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डीजल एवं नकद राशि की चोरी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया था।
वहीं, इससे पूर्व 10 दिसंबर 2025 को गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसोसती पोखरा के पीछे स्थित गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अनाज की चोरी की गई थी। इस मामले में गरखा थाना कांड संख्या 951/25 दर्ज किया गया था।
संयुक्त पुलिस टीम ने किया खुलासा
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में सोनपुर एवं गरखा थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। जिला आसूचना इकाई (DIU) के सहयोग से तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें मुजफ्फरपुर से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति के दौरान अभियुक्तों ने सोनपुर थाना क्षेत्र में हुई सरिया चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार दोनों थाना कांडों में संलिप्त कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
| क्रम | नाम | पिता का नाम | पता | थाना | जिला |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सानू कुमार | छोटेलाल चौधरी | जाफरपुर | पारु | मुजफ्फरपुर |
| 2 | सबरेश कुमार | अरुण कुमार | माधोपुर बुजुर्ग | देवरिया | मुजफ्फरपुर |
| 3 | अनिल राय | अरुण कुमार | माधोपुर बुजुर्ग | देवरिया | मुजफ्फरपुर |
| 4 | राजन कुमार | कामेश्वर सिंह | दाउदपुर | पारु | मुजफ्फरपुर |
बरामद सामानों का विवरण
| सामान | मात्रा |
|---|---|
| चना | 930 किलोग्राम |
| चना दाल | 4500 किलोग्राम |
| मटर दाल | 1170 किलोग्राम |
| सरिया (छड़) | 7.2 टन |
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास (अनिल राय व सबरेश कुमार)
| थाना | कांड संख्या / वर्ष | तिथि | धाराएं |
|---|---|---|---|
| गरखा | 951/25 | 10.12.25 | 303(2)/334(1) BNS |
| सोनपुर | 31/26 | 08.01.26 | 303(2)/318(4) BNS |
| बोचहा (मुजफ्फरपुर) | 309/25 | 30.12.25 | 303(2) BNS |
| पचरुखी (सिवान) | 561/25 | 30.12.25 | 303(2)/334(1) BNS |
| गोरौल (वैशाली) | 743/25 | 09.12.25 | 334(1)/303(2) BNS |
| चिरैया (पू. चंपारण) | 588/25 | 28.12.25 | 331(2)/305 BNS |
| पारु | 02/26 | 03.01.26 | 334(1)/303(2) BNS |
| पारु | 08/26 | 06.01.26 | 334(1)/303(2) BNS |
| भेल्दी | 24/26 | 17.01.26 | 303(2) BNS |
छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी
- थानाध्यक्ष, सोनपुर थाना एवं पुलिस कर्मी
- थानाध्यक्ष, गरखा थाना एवं पुलिस कर्मी
- जिला आसूचना इकाई (DIU), सारण
ग्रामीण एसपी संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सभी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJanuary 17, 2026Saran Crime News: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, शव मायके के दरवाजे पर फेंका गया
क्राइमJanuary 17, 2026Saran Crime News: अंतर-जिला संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर अपराधी दबोचे गए
Railway UpdateJanuary 17, 2026Amrit Bharat Train: छपरा को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, अब प्रीमियम ट्रेन से होगी लंबी दूरी की यात्रा
क्राइमJanuary 17, 2026Drone Camera: अब आधुनिक तकनीक और हाई-कैपेसिटी ड्रोन कैमरे से लैस होगी बिहार पुलिस







