विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “गणित दिवस” के उपलक्ष्य में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

छपरा। सारण जिले के छपरा के मुकरेड़ा में स्थित सुप्रसिद्व शैक्षिक संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय के वर्तमान सत्र के मेधावी गणित छात्रों-छात्राओं को वरीय गणित शिक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए उन्हें उत्साहवर्द्धित किया गया। इस शुभ अवसर पर यह बताया गया कि श्रीनिवास रामनुजन एक महान गणितज्ञ थें,
जिनकी जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन प्रत्येक वर्ष “राष्ट्रीय गणित दिवस” मनाया जाता है। सभी गणित शिक्षकों द्वारा अपने-अपने महत्वपूर्ण मंतव्य प्रस्तुत किए गए , जिससे बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके। विद्यालय के निदेशक डॉ० राहुल राज ने इस मौके पर कहा कि बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।
विषय के प्रति रुचि अति आवश्यक है।अतः जो बच्चे हृदय से निरंतर अभ्यासरत रहते हैं वे बच्चे निश्चित रूप से सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। सम्मानित बच्चों को देख शेष सभी बच्चे भी उत्साहित नजर आएँ। इस अवसर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिका, निदेशक समेत हजारो की संख्या में विद्यार्थीगण मौजूद थें।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



