सारण में पोखरा में जहर डालकर 7 लाख की मछलियों को मार डाला, कर्ज लेकर किया पालन

छपरा। सारण में अज्ञात लोगों के द्वारा पोखरा में जहर डालकर 7 लाख के कीमत की मछलियों को मार दिया गया है। मामला सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के आतानगर गांव स्थित टोला बेला के मंदिर के तालाब में जहर डालकर अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 7 लख रुपए की मछली को मार दिया गया ।
इस बाबत मछली पालक सवाली राउत ने इसुआपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वह मंदिर के तालाब को किराए पर लेकर उसमे मछली पालन का कार्य करते हैं ।
आज सुबह जब वह उठकर तालाब पर आए तो देखा कि उनके तालाब में सारी मछलियां मरी पड़ी है।यह देख उनके होश उड़ गए। कर्ज पर पैसा लेकर मछली पालन का काम करने वाले सवाली रावत यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि अब वह साहूकारों का कर्ज कैसे देंगे।
मछलियों को देखकर वह बार-बार बेहोश हो जा रहे थे मौके पर आए पूर्व मुखिया विजय सिंह राजेश चौरसिया संजय तिवारी उपेंद्र सिंह आदि सवाली राउत को शांतवना दे रहे थे। इसुआपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मछलियों के मरने का कारण जांच रही थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 17, 2026छपराछपरा सदर अस्पताल में बदलाव का खाका तैयार, 31 अक्टूबर तक बदलेगी कई व्यवस्थाएं, डीएम ने तय की समय-सीमा
- September 17, 2026क्राइमChhapra News: पिकअप का गेट खुलते ही सामने आया काला कारोबार, 2400 लीटर स्प्रिट के साथ चालक गिरफ्तार
- September 15, 2026बिहारबिहार के 4,688 पंचायतों में पहुंचा बैंक सखी नेटवर्क, 14.33 लाख से अधिक बैंक खाते खुले
- September 15, 2026करियर – शिक्षाबिहार के विकास की नई तस्वीर गढ़ेंगे इंजीनियर, 30 मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार



