
छपरा। छपरा सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया। जब एक महिला को संदेहास्पद स्थिति में ईलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा मृति घोषित होने के बाद ससुराल वाले शव लेकर फरार हो गए। इस दौरान अस्पताल में मायके और ससुराल वालों में शव को लेकर खींचा तानी हो गई। हालांकि ससुराल वाले बुलेट पर ही शव लेकर फरार हो गए।
मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग निवासी ज्योति देवी (30वर्ष) पति अमित कुमार के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुर द्वारा अवैध संबंध के लिए दबाव बनाये जाने के विरोध में हत्या का आरोप बनाया लगाया है। हालांकि ससुराल वाले घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात कर रहे है।
पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के मां ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व धूमधाम से अपने लड़की को शादी कटहरी बाग निवासी अशोक गुप्ता के लड़के अमित उर्फ़ सोनू के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की के ससुर अशोक गुप्ता लड़की के साथ बदतमीजी और गलत हरकत करने लगे। सोये कमरे में घुस कर गंदी गंदी बाते और शरीर मे टच करने लगे। जिसके बाद लड़की द्वारा बिरोध किया गया तो पूरा परिवार दहेज के आरोप लगाकर मारपीट करने लगा ।
ससुर के गंदी हरकत और छेड़छाड़ से परेशान लड़की मायके वालों से बात करते हुए जानकरी दी। जिनके बाद पति और अन्य सदस्यों द्वारा दीवाली के दूसरे दिन मारपीट किया गया। जिससे पूरे शरीर पर काला दाग और चेहरा सूज गया था। भारी विवाद के बाद लड़की अपने मायके चली आयी। आज दोपहर में पति अमित गुप्ता पंचायत कर वापस लाया और देर रात मौत की सूचना मिली।
वही घटना के बारे में जानकरी देते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में एक महिला का संदेहास्पद स्थिति में।मौत हो गया है।ससुराल वालों द्वारा आत्महत्या की बात बताई जा रही है। जबकि मायके वाले हत्या की बाग कर रहे है। देर रात शव बरामद किया गया।
शव को सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद मामले का खुलासा होगा। फ़िलहाल मायके वालों के आवेदन पर कार्यवाई करते हुए शव को जप्त कर लिया गया है तथा ससुराल पक्ष से दो लोगो को हिरासत में लिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







