छपरा में भैया के साली से करता था प्यार, पत्नी किया विरोध तो कर दी हत्या

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में पत्नी द्वारा पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भारी पड़ा । पति ने तीन बच्चों के परवरिश की परवाह भी नही की और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी । मृतका के परिजनों द्वारा लगाए आरोप और सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद छपरा पोस्टमार्टम में भेज दिया।
मृतका पदुमपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार राय की 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी हैं। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव निवासी जमादार राय की बेटी गुड़िया देवी की शादी मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार राय के साथ 2015 में हुई। 6 भाई के साथ घर में रहने वाले शैलेन्द्र शादी के बाद पत्नी के साथ खुश रहने लगा।
परदेश जाने की बजाए राजापट्टी में ही मेहनत मजदूरी कर पत्नी के साथ काफी खुश रहने लगा । एक एक कर तीन बच्चों का पिता बना। समय बिताने के साथ ही शैलेश कुमार राय का पानापुर थाना क्षेत्र के चौसा गांव के युवती निधि से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। फिर पत्नी से दूरी बनती गई। जिसकी जानकारी होने पर पत्नी ने पति को समझाने का प्रयास किया। लेकिन शैलेन्द्र सुधरने की बजाए प्रेमिका के चंगुल में फंसता चला गया।
शुक्रवार को जब पत्नी गुड़िया देवी के द्वारा इस अवैध रिश्ते को लेकर पति से विरोध दर्ज कराया गया तब पति ने मारपीट शुरू कर दी इसी दौरान पत्नी की गला दबा कर विरोध की आवाज हमेशा के लिए बंद कर दिया। पत्नी का शव एवम 2 पुत्री और 1 पुत्र को छोड़ फरार हो गया। मृतिका के मायके से पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन कर घर के लोगों ने बताया कि गुड़िया देवी की तबीयत खराब है जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि गुड़िया देवी का शव बिछावन पर पड़ा हुआ। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में शैलेंद्र एवम उसके प्रेमिका निधि कुमारी पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



