इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनी तो हर शिक्षित युवा को रोजगार व महिलाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपए: मीरा कुमार
लहलादपुर व परसागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार के पक्ष में मीरा कुमार ने किया जन सभा को संबोधित
छपरा। लोकसभा की पूर्व स्पीकर व पूर्व केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनी तो हर शिक्षित युवा को रोजगार मिलेगा। वहीं गरीब परिवार की महिलाओं को घर चलाने के लिए महा लक्ष्मी योजना से हर साल एक लाख रुपये का आर्थिक लाभ दिया जायेगा।
यह बात उन्होंने सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार व एकमा प्रखंड के आरएन हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को महाराजगंज के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों व मजदूरों के लाभ के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की बात कही। उन्होंने जन सभा के माध्यम से क्षेत्र की जनता से महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आकाश कुमार के समर्थन में वोट मांगा।
पूर्व स्पीकर ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस की सरकार में चौतरफा विकास हुआ था। उन्होंने अपना भाषण भोजपुरी में देकर सभा में मौजूद महिलाओं का दिल जीतने की कोशिश की।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, महाराजगंज लोकसभा प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कृपा शंकर पाठक, कांग्रेस नेता नरेंद्र प्रताप मिश्र, एनपीएस सिंह कुंदन, कांग्रेस के एकमा प्रखंड अध्यक्ष सुग्रीव सिंह, महेश्वर दूबे, आप नेता भूपेंद्र प्रसाद सिंह, एकमा विधायक प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 25, 2026छपरासोनपुर मेले की सैर अब होगी आसान! 900 रुपये से शुरू टूर पैकेज, 6 हजार में कपल को मिलेगी लग्जरी सुविधा
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार


