बलिया से शाहगंज तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 28 मार्च निरस्त

बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु मऊ-शाहगंज खण्ड पर दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत खोरासन रोड-सरायमीर-फरिहा के मध्य पैच डबलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलाक कार्य के कारण ब्लॉक दिये जाने तथा 28 मार्च, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण किया जायेगा।
निरस्तीकरण
-बलिया एवं शाहगंज से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55133/55134 बलिया-शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
– बलिया से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55135 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आजमगढ़ से शाहगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
– शाहगंज से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55136 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी शाहगंज से आजमगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण
– जयनगर से 21 एवं 23 मार्च, 2025 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी पूर्वाेत्तर रेलवे पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– आज़मगढ़ से 19 से 28 मार्च, 2025 तक चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़ से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







