भारतीय बाजार में धूम मचाने आई Honda City Sport की स्पोर्टी लुक वाली कार, 18KM माइलेज के साथ ADAS फीचर्स से लैस
Honda City Sport लॉन्च

Honda City Sport – होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान होंडा सिटी का नया वेरिएंट Honda City Sport को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई सिटी स्पोर्ट को बोल्ड लुक, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ उतारा है। आइए आगे विस्तार में जानते हैं नई होंडा सिटी स्पोर्ट के खास फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में।
स्पोर्टी लुक के साथ
होंडा सिटी स्पोर्ट को काफी ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ लेकर आया गया है। यह लिमिटेड एडिशन में लेकर आई गई है, जो इसे और भी खास बनाता है। इसके बाहरी लुक की बात करें तो इसमें स्पोर्टी ब्लैक ग्रिल, ब्लैक ट्रंक लिप स्पॉयलर, ग्लॉसी ब्लैक शार्क फिन एंटीना, मल्टी-स्पोक ग्रे अलॉय व्हील्स और कंट्रास्टिंग लुक के लिए ब्लैक ORVMs दिए गए हैं।
चकाचक इंटीरियर के साथ
नई होंडा सिटी स्पोर्ट के एक्सटीरियर के साथ ही इसका इंटीरियर भी काफी शानदार है। इसमें प्रीमियम लेदर ब्लैक सीट्स, रेड स्टीच पैटर्न, ब्लैक रूफ लाइनिंग और पिलर्स, डार्क रेड डैश गार्निश, 7-कलर रिदमिक एम्बिएंट लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके आलावा इसके अंदर की तरफ इसमें इमर्सिव ब्लैक केबिन दिया गया है।
दमदार इंजन के साथ स्मूद और मजेदार ड्राइविंग
नई होंडा सिटी स्पोर्ट में 1.5L i-VTEC पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो E20 फ्यूल के साथ भी काम करता है। इसका पॉवरफुल इंजन 121 PS की पावर और 145 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसे केवल CVT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) के साथ लॉन्च किया गया है, जो स्मूद और मजेदार ड्राइविंग देती है।
एक लीटर पेट्रोल में चलेंगी इतनी
माइलेज को लेकर कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 18.4 किलोमीटर तक का माइलेज देगी। कंपनी की तरफ से पैसेंजर की सेफ्टी के लिए होंडा सेंसिंग (ADAS) जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके आलावा इसमें काफी सभी फीचर्स रेगुलर होंडा सिटी वाले ही मिलेंगे।
Honda City Sport कार की कीमत और कलर ऑप्शन
कीमत की अगर बात करें तो, नई होंडा सिटी स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 14,88,900 रुपये (14.88 लाख रुपये) रखी गई है। इसके लिमिटेड यूनिट को लेकर आया गया है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl और Meteoroid Grey Metallic में लॉन्च किया है।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



