छपरा के रास्ते कटिहार-अंबाला कैंट तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

छपरा। होली में अगर आप भी घर आना चाहते हैं और ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है तो चिंता की कोई बात नहीं है। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04540/04539 अम्बाला कैंट-कटिहार-अम्बाला कैंट होली विशेष गाड़ी का संचलन अम्बाला कैंट से 21 मार्च को तथा कटिहार से 23 मार्चको एक फेरे के लिए किया जायेगा।
04540 अम्बाला कैंट-कटिहार विषेष गाड़ी 21 मार्च, 2024 को अम्बाला कैंट से 20.25 बजे प्रस्थान कर बराड़ा से 20.52 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 21.12 बजे, सहारनपुर से 21.45 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.55 बजे, बरेली से 02.27 बजे, शाहजहाॅपुर से 03.38 बजे, सीतापुर से 06.10 बजे, गोण्डा से 09.25 बजे, बस्ती से 10.42 बजे, गोरखपुर से 12.55 बजे, छपरा से 16.05 बजे, हाजीपुर से 17.40 बजे, बरौनी से 19.40 बजे, बेगूसराय से 20.02 बजे, खगड़िया से 20.42 बजे, मानसी से 21.02 बजे, तथा नौगछिया से 22.05 बजे छूटकर कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04539 कटिहार-अम्बाला कैंट होली विशेष गाड़ी 25 मार्च, 2024 को कटिहार से 04.00 बजे प्रस्थान कर नौगछिया से 05.02 बजे, मानसी से 09.04 बजे, खगड़िया से 06.26 बजे, बेगूसराय से 07.13 बजे, बरौनी से 08.10 बजे, हाजीपुर से 10.05 बजे, छपरा से 12.40 बजे, गोरखपुर से 15.50 बजे, बस्ती से 18.00 बजे, गोण्डा से 20.55 बजे, सीतापुर से 23.40 बजे, दूसरे दिन शाहजहाॅपुर से 00.20 बजे, बरेली से 01.30 बजे, मुरादाबाद से 03.25 बजे, सहारनपुर से 06.40 बजे, यमुनानगर जगाधारी से 07.12 बजे तथा बराड़ा से 07.42 बजे छूटकर अम्बाला कैण्ट 09.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







