सारण में रिटायर्ड CRPF जवान के घर डकैती,पिस्टल के बट से महिला का सिर पर किया प्रहार

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात में डकैतों डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान राजेंद्र राम की घर है। जिसमें डकैतो ने घर में मौजूद महिला को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। इस घटना के के बारे में पीड़ित आरती देवी ने बताया कि रात में खाना पीना खाने के बाद मै और मेरा बेटा बेटी सो गये तभी करीब 12 बजे रात को छत के रास्ते डकैती करने के लिए एक दर्जन से अधिक डकैत प्रवेश कर गये और मारपीट करने लगे की बताओ समान व पैसा ज़ेवर कहा है, नहीं बताने पर पिस्टल के बट से मेरे सिर पर मारकर घायल कर दिया। घर में रखे नगद पचास हजार रुपया, सोना का बेटी के शादी के लिए खरीदा हुआ ज़ेवर, साडी कपड़ा सभी कीमती समान लेकर चले गये।
डकैतो ने धमकी दी की हला करने पर जान से मार देंगे। घायल महिला ने बताया कि घर में रखे लाठी डड़े को डकैतो ने छत से खेत में फेख दिया कि कोई उन पर हमला ना कर सके और वो आसानी से समान लेकर भाग गये। घर में इंट्री से पहले डकैतो ने पहले दहशत फैलने के लिए फायरिंग की उसके बाद घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मेरे छोटे बेटा को भी पिटाई की । घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दिये जिसके बाद डायल 112 पहुंच कर मामले की रात में ही जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान खाली खोखा भी बरामद किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



