सारण में 2.50 करोड़ की लागत से बना भव्य शिव मंदिर, महाराष्ट्र के कारीगरों ने 2 साल में किया तैयार

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। सारण जिले के मांझी प्रखंड के गोबरहीं गांव में ढाई करोड़ की लागत से निर्मित भव्य शिव मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अपनी अद्भुत कलाकृति और दिव्य आभा के कारण यह मंदिर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मंदिर निर्माण में विशेष रूप से मंगाए गए सफेद पत्थरों का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी भव्यता और अधिक बढ़ गई है। शांत वातावरण में विकसित यह “शिव शक्ति धाम” एक धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय होता जा रहा है।

महाराष्ट्र के 25 दक्ष कारीगरों ने दो वर्षों में किया निर्माण इस भव्य मंदिर को महाराष्ट्र के 25 दक्ष कारीगरों ने दो वर्षों में प्राचीन और दुर्लभ कलाकृतियों के माध्यम से तैयार किया है। महादेव के साथ गौरी पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की दिव्य प्रतिमाओं को जयपुर से मंगाया गया है, जबकि शिवलिंग नर्मदेश्वर से मंगवाया गया है। मंदिर में स्थापित करने से पहले ही यह श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र बन गया है।

प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता पंछी देवी को आमंत्रित

महायज्ञ के दौरान प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता पंछी देवी को आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालु शिवपुराण कथा का श्रवण करेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। इसके अलावा रामलीला का भी आयोजन होगा, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी। यज्ञ स्थल पर प्रसाद वितरण, मिठाई, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ एक विशाल मेला भी लगाया जाएगा। झूले वाले भी पहुंच चुके हैं, जिससे मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

महायज्ञ भव्य कलशयात्रा में हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

विशेष आकर्षण ढाई करोड़ की लागत से निर्मित भव्य शिव मंदिर महादेव, गौरी पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की दिव्य प्रतिमाएं 18 फरवरी से 9 दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य कलशयात्रा में हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता पंछी देवी द्वारा शिवपुराण कथा रामलीला, भव्य मेला और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां यज्ञ समिति और ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है।

 

इस आयोजन में सारण जिले समेत अन्य जिलों और प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले समय में यह शिव शक्ति धाम पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में विकसित होगा।

 

मंदिर निर्माण जन सहयोग से किया गया है, जिससे इसकी धार्मिक और सामाजिक महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि यह क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी बन सकता है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।