गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, गर्मी में धक्का खाने से बचें

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जांक्शन से गोंदिया-छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का परिचालन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 08795/08796 गोंदिया-छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गोंदिया से 06, 13 एवं 20 मई,2024 प्रत्येक सोमवार को तथा छपरा से 07, 14 एवं 21 मई,2024 प्रत्येक मंगलवार को तीन फेरों के लिये किया जायेगा। 08795 गोंदिया -छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोंदिया से 06, 13 एवं 20 मई,2024 प्रत्येक सोमवार को गोंदिया से 20.00 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़़ से 20.58 बजे, राजनांदगांव से 21.22 बजे,दुर्ग से 22.20 बजे, रायपुर से 23.05 बजे, भाटापारा से 23.55 बजे, दूसरे दिन उसलापुर से 01.25 बजे,पेंड्रा रोड से 02.43 बजे, अनूपपुर से 03.25 बजे, शहडोल से 04.08 बजे, उमरिया से 05.06 बजे, कटनीसे 07.10 बजे, सतना से 08.25 बजे, मानिकपुर से 10.05 बजे, शंकरगढ़ से 10.47 बजे, प्रयागराज से12.05 बजे तथा बनारस से 13.50 बजे छूटकर छपरा 19.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 08796 छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07, 14 एवं 21 मई,2024प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस से 02.10 बजे, प्रयागराज से03.50 बजे, शंकरगढ़ से 04.32 बजे, मानिकपुर से 06.00 बजे, सतना से 07.10 बजे, कटनी से 08.55बजे, उमरिया से 10.56 बजे, शहडोल से 12.00 बजे, अनूपपुर से 12.40 बजे, पेंड्रा रोड से 13.22 बजे,उसलापुर से 15.40 बजे, भाटापारा से 16.28 बजे, रायपुर से 17.45 बजे, दुर्ग से 19.35 बजे,राजनांदगांव से 19.58 बजे तथा डोंगरगढ़ से 20.23 बजे छूटकर गोंडिया 22.30 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 14,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोचलगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 28, 2026छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
राजनीतिFebruary 28, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
क्राइमFebruary 28, 2026Cyber Crime: सारण में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो कांडों में 6 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
छपराFebruary 28, 2026छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू







