छपरा में सोशल मिडिया पर हथियार लहराकर भौकाल बनाने वाला रवि किशन गिरफ्तार

छपरा। शहर के नगर थाना की पुलिस ने सोशल मिडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में भय क़ायम कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। लोकसभा आम चुनाव को लेकर सारण पुलिस सख्त हो गई है और लगतार कार्रवाई कर रही है. सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रख रही है। हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध पुलिस लगतार करवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोशल मिडिया पर वायरल एक विडियो प्राप्त हुआ जिसमे एक युवक अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन कर लोगों में भय क़ायम कर रहा है।
पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए वायरल विडियो का सत्यापन किया तो सत्यापन उपरांत पाया गया की विडियो में दिख रहा युवक नगर थाना अंतर्गत पूर्वी दहियावां जगदम्बा रोड निवासी विजय महतो के पुत्र रवि किशन है। इस मामले में नगर थाना में आर्म्स एकट दर्ज कर करवाई करते हुए छापेमारी कर गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







