Saran News: राजनीतिक गतिविधि में शामिल शिक्षक को DM ने किया सस्पेंड, FIR दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू
आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

छपरा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मशरक प्रखंड के घोघिया उत्तर टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टी की जनसभा में भाग लेने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनसभा में भाग लेने का वीडियो आया सामने
सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, मशरक की ओर से प्राप्त वीडियो और फोटो साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने एक राजनीतिक पार्टी की जनसभा में भाग लिया था। इस मामले में मशरक थाना कांड संख्या 1/2025, दिनांक 20.10.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच में पाया गया कि एक सरकारी सेवक का किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होना आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। शिक्षक का यह कृत्य सरकारी सेवक के आचरण और सेवा शर्तों के प्रतिकूल माना गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया निलंबन आदेश
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण ने धर्मेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमों के अनुरूप भत्ता देय होगा।
जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
इस प्रकरण पर जिलाधिकारी, सारण ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सभी सरकारी कर्मियों को पूरी तरह निष्पक्ष रहना और निष्पक्ष दिखाई देना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई सरकारी कर्मी आचार संहिता या सेवा नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। “सरकारी सेवक का दायित्व है कि वह प्रशासन की निष्पक्षता और जनता के विश्वास को बनाए रखे। किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



