संजीवनी नर्सिंग होम में विश्व हृदय दिवस पर निशुल्क जांच शिविर आयोजित, 150 मरीजों का जांच कर दवा वितरण किया गया

हमारे शरीर के लिए हृदय एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है: डॉ अनिल
छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के प्रांगण में गुरूवार विश्व हृदय दिवस पर निशुल्क जांच शिविर व जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, अभिनाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार ने बताया कि हर साल 29 सितंबर का दिन विश्व हृदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद है ह्रदय रोगों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, क्योंकि दुनिया भर में हर साल लाखों लोग हृदय रोग से मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर के हर अंग की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
किसी भी अंग में क्षति या किसी तरह की गड़बड़ी, पूरे शरीर के कार्यों को प्रभावित कर सकती है। हमारे शरीर के लिए हृदय ऐसा ही एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचाने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित बनाए रखना हृदय का ही कार्य होता है। सोचिए, शरीर के इतने महत्वपूर्ण अंग में यदि कोई समस्या आ जाए तो हमारा जीवन कितना कठिन हो सकता है? खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण हृदय के कामकाज पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। यही कारण है कि देश में हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक अपने आहार में सुधार करके हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। फाइबर, स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार हृदय को मजबूती देने के साथ इससे संबंधित तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
वहीं पैक्ड फूड, ज्यादा तले-भुने भोजन और फास्ट फूड हृदय के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। वही इस मौके पर डॉ विशाल कुमार ने बताया कि स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवन शैली दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर तनाव, व्यायाम की कमी, अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों के कारण दिल का दौरा, दिल की विफलता, हृदय रोग आदि जैसी स्थितियां पैदा होती हैं, जो हृदय और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। एक स्वस्थ्य जीवन के लिए दिल को हमेशा स्वस्थ बनाए रखें। निशुल्क जांच शिविर में करीब 150 मरीजों का शुगर, बीपी जांच किया गया। डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार ने परामर्श दिया और आवशयकता अनुसार दवा दिया गया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, अभिनाश कुमार, चिंटू कुमार, धनंजय कुमार, लक्ष्मण यादव, स्वेता कुमारी, रानी कुमारी इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







