छपरा में पहली बार अत्याधुनिक स्वास्थय जांच के लिए निशुल्क शिविर का होगा आयोजन

छपरा। शहर के म्युनिसिपल चौक स्थित यदुवंशी राय मल्टी स्पेसलिटी अस्पताल द्वारा निशुल्क अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मढ़ौरा के पूर्व विधायक स्व यदुवंशी राय के पुत्र व बिहार सरकार में कला संस्कृति मंत्री जीतेंद्र कुमार राय के छोटे भाई डा हिमांशु कुमार ने बताया कि हमारे संस्थान सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर के प्रथम स्थापना दिवस पर छपरा में पहली बार 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक नि:शुल्क अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह शिविर छपरा में पहली बार होने जा रहा रहा है। इसमें जांच के लिए , फाइब्रोस्कैन, लिबर जांच, (पीएफटी) फेफड़ा जांच, ईसीजी, हृदय जांच, (एबीपीएम), 24 घंटे या एम्बुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, (होल्टर मॉनिटर) हृदय जांच, (बीएमडी) हड्डियों का मशीन द्वारा जांच, (न्यूरोपैथी) शुगर के मरीज का नस जांच,(एचबीए1सी) शुगर का सबसे विश्वसनीय जांच (यूरिक एसिड टेस्ट) इस टेस्ट का इस्तेमाल किडनी की पथरी, किडनी फेल्योर और गाउटी आर्थराइटिस जैसी समस्याओं का निदान करने के लिए किया जाता है। इस शिविर में नि:शुल्क जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श कर मुफ्त दवा वितरण किया जाएगा।
शिविर में मेरे अलावा देव रक्षित डायग्नोस्टिक एवं इमेजिंग सेंटर के संचालक डॉ रितेश कुमार रवि सहित पटना के कई चिकित्सक मौजूद रहेंगे। जिले में दो दर्जन से भी अधिक बार मेरे पिता स्व यदुवंशी राय के नाम से शिविर लगाया जा चुका है। लेकिन यह शिविर विशेष रहेगा और ग्रामीण क्षेत्र लोगों के साथ साथ शहर वासियों को बहुत ही लाभ मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



