छपरा में सूरज गिरी हत्याकांड समेत विभिन्न मामलों के पांच अभियुक्त गिरफ्तार

लगभग छह माह पूर्व हुई थी चपरैठा गांव निवासी सूरज गिरी की हत्या
छपरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शीर्ष अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रसूलपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगभग छह माह पूर्व सूरज गिरी हत्याकांड के दो अभियुक्तों समेत विभिन्न कांडों के पांच अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है.
बताया गया है कि रसूलपुर थाना कांड संख्या 239/23, दिनांक 03.10.23 धारा- 302/120( बी)/34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के वांछित एवं फरार अभियुक्त चपरैठा गांव निवासी उत्तम गिरी व दीपू गिरी को सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बभनौली मठिया गांव से गुठनी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है.
अभियुक्त उत्तम गिरी का रहा है आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार उत्तम गिरी का अब तक ज्ञात आपराधिक इतिहास: इस प्रकार से है: 1. रसूलपुर थाना कांड संख्या- 83/14, धारा 147/148/149/341/323/324/379/504 आईपीसी.
2. रसूलपुर थाना कांड संख्या- 97/17, धारा-341/323/447/427/504/506/34 आईपीसी.
3. रसूलपुर थाना कांड संख्या- 101/21, धारा- 341/323/504/354/379/506/34 आईपीसी.
4. रसूलपुर थाना कांड संख्या-143/21, धारा-341/323/504/506/324/379/34 आईपीसी.
5. रसूलपुर थाना कांड संख्या-171/21, धारा-341/323/354(बी)/379/504/506/34 आईपीसी.
6. रसूलपुर थाना कांड संख्या-312/22, धारा-341/323/354/376/504/511/379/427/506/34 आईपीसी.
7. रसूलपुर थाना कांड संख्या-03/23, धारा-341/323/325/307/354(बी)/364/34 आईपीसी आदि के तहत अभियोग पंजीकृत हैं.
शराब व एससी-एसटी कांड में हुई इनकी गिरफ्तारी:
उधर रसूलपुर थाना पुलिस ने पूर्व शराब कांड के फरार आरोपित बेनौत गांव से अजय चौधरी को गिरफ्तार किया है. वहीं एससी-एसटी कांड में सिवान जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के निर्भय नगई गांव निवासी महावीर यादव व अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. बताया गया है कि सभी छापेमारी अभियान के दौरान की गई गिरफ्तारी की कार्रवाई में रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के अलावा रसूलपुर थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल रहे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



