छठव्रतियों के बीच डॉ. अनिल कुमार ने बाँटी पूजन सामग्री, कहा– सेवा ही सच्ची उपासना
संजीवनी नर्सिंग होम में छठव्रतियों को मिला सम्मान
छपरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण है। इसी क्रम में श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के संस्थापक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार तथा उनकी पुत्री स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा कुमारी द्वारा शनिवार को छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री और वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व स्वच्छता, संयम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि व्रतियों के बीच नारियल, साड़ी और कपड़े का वितरण किया गया है ताकि जरूरतमंद महिलाएं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हो सकें।
उन्होंने कहा, “छठ पर्व हमें न केवल भगवान सूर्य की आराधना करना सिखाता है, बल्कि यह मानवता की सेवा और सहयोग की भावना भी जगाता है। यदि हम छठव्रतियों की थोड़ी सी मदद करें तो यह पुण्य का कार्य बन जाता है।”
वहीं, डॉ. नेहा कुमारी ने सभी को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व एकता, श्रद्धा और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “सूर्य उपासना का यह पर्व उत्तर बिहार की सांस्कृतिक पहचान है। अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की यह परंपरा समाज में प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को सशक्त बनाती है।”
इस मौके पर स्वेता सिंह, रीता देवी, शैलेश कुमार यादव, गुड़िया कुमारी, मुन्नी देवी, गुड्डु कुमार, लक्ष्मण यादव, दसरथ राय, धर्मेंद्र राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



