छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों में लगाया जायेगा 4-4 एक्सट्रा जेनरल कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा अनारक्षित श्रेणी (सामान्य द्वितीय श्रेणी) के यात्रियों की सुविधा हेतु छपरा से होकर चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ियों मे सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की संख्या बढाई जा रही है, 8 गाड़ियों में अनारक्षित श्रेणी के 04 कोच स्थाई रूप से लगाये जायेंगे। अनारक्षित श्रेणी के कोच बढ़ाये जाने के फलस्वरूप इन गाड़ियों के रेक संरचना में परिवर्तन होगा।
इन ट्रेनों में लगाया जायेगा एक्सट्रा कोच
11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 11 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 13 जनवरी, 2025 से बनारस से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन में भी लगेगा अतिरिक्त कोच
11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस मंे 14 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 16 जनवरी, 2025 से छपरा से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 12 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 14 जनवरी, 2025 से गोरखपुर से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 12167/12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 11 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 13 जनवरी, 2025 से बनारस से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, पेंट्रीकार का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
12165/12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 13 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 14 जनवरी, 2025 से गोरखपुर से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, पेंट्रीकार का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
11079/11080 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 16 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 18 जनवरी, 2025 से गोरखपुर से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 15 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 17 जनवरी, 2025 से गोरखपुर से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
22 कोच लगाये जायेंगे
20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 14 जनवरी, 2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एवं 15 जनवरी, 2025 से गोरखपुर से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 एवं पेंट्रीकार के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







