
छपरा। मशरक के घोघिया गांव के पिता ने चार दिव्यांग बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे देने के बाद गांव में मातम छा गया है। गांव में परिजन समेत गांव वालें इतनी बड़ी घटना से स्तब्ध हैं। मृतक घोघिया गांव निवासी मरई शर्मा के 46 वर्षीय पुत्र हीरा लाल शर्मा और हीरालाल शर्मा की चार पुत्रियां 26 वर्षीय नीतू,24 वर्षीय निक्की ,23 वर्षीय नीरू और 20 वर्षीय निधी हैं।
परिजनों में मरई शर्मा ने बताया कि बीते पांच महीने पहले ही घर आया था और कुछ दिनों रहकर वापस चला गया। चार भाई मोहन शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा में हीरालाल शर्मा सबसे बड़ा था और उसको 4 बेटियां ही थी। जो दिव्यांग थी। वहीं पत्नी कांति देवी की मौत कैंसर से हो गयी हैं।
परिजनों ने बताया कि 30 साल पहले रोजगार के लिए दिल्ली गये और वहीं पर बढ़ई का काम करने लगें थें। वर्ष 2008 में मां की मौत हो जाने पर गांव आया था। परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह जिंदगी से निराश हुआ था वहीं पहली संतान दिव्यांग पैदा होने पर स्वस्थ संतान की चाहत में एक एक करकें चारों बेटियो का जन्म हुआ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



