छपरा में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की गयी जान, प्रा*इवेट पार्ट में लग गयी गो&ली

छपरा। छपरा में शनिवार के देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के सर्विस सरेया गांव में घटित हुआ है। गोली बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान लगी है।।मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी रमेश यादव( 35वर्ष) पिता सुधीर यादव के रूप में हुआ है। गोली लगने के बाद आनन फानन में ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि मृत घोषित होने के बाद परिजन बिना रिपोर्ट और पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। गोली चलाने के बाद बारात में भगदड़ मच गया।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बनियापुर के रजौली निवासी के जितेंद्र यादव के लड़के सोनू यादव का बारात जलालपुर थाना क्षेत्र के सर्विस सरेया गांव निवासी राजकिशोर यादव के घर आया हुआ था। बारात में जयमाल के दौरान बाराती पक्ष द्वारा हर्ष फायरिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक राइफल में गोली फंस गया। राइफल में गोली फंसने के बाद निकालने के दौरान गोली फायर हो गया और युवक रमेश के हाथों को छेदते हुए प्राइवेट पार्ट पर जा लगा । गोली लगते ही भगदड़ मच गया। घायल युवक को अन्य बारातियों द्वारा इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया । जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए जलालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सर्विस सरेया में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई है। जिसमे युवक की मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा सभी बिंन्दुओ की गहराई से जांच किया जा रहा है। गोली चलने वाले हथियार को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।गोली चलने के साथ ही बारात में भगदड़ मच गया। गोली चलने वाला हथियार लाइसेंसी बताया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







