International Award: सारण के डॉ. श्याम शरण को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध व देवनागरी सेवा सम्मान
अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के दौरान किया गया सम्मानित

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कमला राय महाविद्यालय, गोपालगंज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) श्याम शरण को शिक्षा, साहित्य और मानवीय सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध सम्मान 2025 और अंतरराष्ट्रीय देवनागरी सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 23 से 28 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान स्वरूप डॉ. शरण को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, यूनाइटेड गिल्ट फाउंडेशन यूके और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
वैश्विक मंच पर सारण-गोपालगंज का नाम रौशन
इस सम्मेलन में भारत समेत विभिन्न देशों के 57 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें धार्मिक नेता, अंतरराष्ट्रीय विद्वान, सांस्कृतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में शामिल रहे –इंडोनेशिया के राजा जनरल ग्रैंड मास्टर प्रो. दातो सेरी डॉ. सुमपंद रथफट्टाया, थाईलैंड के शिक्षा मंत्री डॉ. मोनरूडी सोमार्ट, मलेशिया के प्रिंस राडेन मास नगाबी, बौद्ध धर्मगुरु फ्रा अचन विचान, अमेरिका के डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. नारायण यादव, संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, डॉ. सुनील दुबे और डॉ. प्रेम प्रकाश।
हॉकी के नवनिर्माण में सारण जिला बनेगा आधार, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे |
समाज सेवा और साहित्यिक योगदान को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
सम्मान प्राप्ति पर डॉ. शरण ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय और सारण-गोपालगंज की समृद्ध शैक्षणिक और सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान है। उन्होंने इसे जनमानस, विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रेरणा बताया।
डॉ. शरण को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र कुमार वाजपेयी, कुलसचिव प्रो. नारायण दास, कमला राय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एच.के. पांडेय, महेंद्र महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रुखसाना ख़ातून, प्रो. कामेश्वर सिंह, अन्य शिक्षकों, छात्र नेताओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।
यह सम्मान न केवल एक शिक्षक की पहचान है, बल्कि विद्या, सेवा और संस्कृति की त्रयी का वैश्विक स्वीकार है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







