छपरास्वास्थ्य

सारण के डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर का लिया जायजा, लैब टेक्नीशियन पर हुई कार्रवाई

छपरा। सारण के  जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा अनुमंडल अस्पताल सोनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया गया‌। लैब टेक्नीशियन के ड्यूटी में अनियमितता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मृत्युंजय पांडे से स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। नर्सो के ड्यूटी चार्ट में रोस्टर को प्रदर्शित नहीं करने पर जिला पदाधिकारी ने इसे आदेश की अवहेलना बताते हुए नाराजगी व्यक्त की।

मरीज के बेड हेड टिकट को मरीज के बेड के साथ ही रखने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती मरीज एवं ओपीडी में उपस्थित मरीजों से भी जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के बारे में पूछताछ की।  इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने मातृ एवं शिशु सदन का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था से जिला पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर भी उपस्थित थे।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement
Yashoraj IT Solutions

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button