सारण में स्टेट बैंक से 1.50 लाख रुपए निकाल घर जा रहे बाइक सवार से अपराधियों ने छीना झोला

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर की शाखा से मकान बनाने के लिए रूपये निकाल घर जा रहे बाइक सवार से बाइक सवार अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये से भरा झोला छीन लिया। घटना मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुई। घटना के बाद पीड़ित दुमदुमा गांव निवासी टुनटुन ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। टुनटुन ठाकुर ने बताया कि वह एक लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर चैनपुर भारतीय स्टेट बैंक में मकान बनाने के रूपया निकालने गया और डेढ़ लाख रुपए की निकासी करने के बाद वह चैनपुर के रास्ते अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही बैंक से थोड़ी दूरी पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने उनके बाइक का ओवरटेक करके बीच में रखा झोला छीन डुमरसन की तरफ फरार हो गए। जो मकान बनाने के लिए निकाला गया था। मौके पर घटना की सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंच मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







