छपरा सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर बनेगा पुलिस पिकेट, सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक का उठ की गई बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज कराकर घर जाने पर मैरिज एवं उनके अटेंडेंट को एक सुखद अनुभव हो इस ओर हमारा सम्मिलित प्रयास होना चाहिए इसके लिए हमें सदर अस्पताल में एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण एवं पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना होगा तभी कोई भी मरीज इलाज के बाद यहां से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे।
बैठक में सभी सदस्यों से इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक-एक कर आवश्यक सुझाव लिया गया। कई सदस्यों द्वारा सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अनुरोध के संबंध में अस्पताल में पुलिस पिकेट बनाकर मुख्य द्वार पर पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। अस्पताल परिसर में अवांछित लोगों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण किया जायेगा। पुलिस की गश्ती पार्टी भी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से अस्पताल परिसर में जाकर स्थिति पर नजर रखेगी। थाना प्रभारी भी निरंतर अस्पताल का विजिट कर सुरक्षा स्थिति की जाँच करते रहेंगे।
ईलाज की प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित करने हेतु ओपीडी में टोकन सिस्टम लागू किया जायेगा। टोकन नंबर का प्रदर्शन डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर किया जायेगा साथ ही ऑडियो के माध्यम से भी टोकन नंबर को अनाउंस किया जायेगा। टोकन नंबर प्रदर्शित होने पर मरीज संबंधित चिकित्सक के कक्ष में जाकर अपना उपचार कराएंगे।
हॉस्पिटल परिसर में साइनेज को और भी व्यवस्थित एवं विजिबल बनाया जायेगा। इसके लिये आवश्यक त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही सम्पूर्ण अस्पताल का नक्शा प्रदर्शित किया जायेगा जिसमें कौन विभाग किधर है, इसका स्पष्ट संकेत होगा।
9 बजे से 5 बजे तक अल्ट्रासाउंड
मरीजों के हित में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक उपलब्ध कराने को कहा गया। रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को निरंतर अस्पताल का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया।
कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
अस्पताल में “मे आई हेल्प यू” काउंटर पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण देने को कहा गया। किसी भी मरीज या उनके परिजनों द्वारा पूछे जाने वाले सामान्य सवालों की जानकारी उक्त कर्मी को होनी चाहिए। उक्त कर्मी के लिये एक अलग कलर का जैकेट उपलब्ध कराने को कहा गया।
अस्पताल परिसर में उपलब्ध सभी सरकारी एम्बुलेंस की पार्किंग परिसर के फ्रंट में सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके।
बैठक में उपविकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, डीपीएम सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



