CM Nitish ने सारण के 18 हजार से अधिक परिवारों के बैंक खाते में भेजी 12.77 करोड़ की राशि
बाढ़ प्रभावित जिलों के परिवारों के बैंक खातों में भेजी राशि

छपरा। बाढ़ आपदा से जूझ रहे परिवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीएम सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों के परिवारों के बैंक खातों में सीधे लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए बाढ़ राहत (जीआर) राशि हस्तांतरित की।
सारण जिले में कुल 18,251 परिवारों को प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से आर्थिक सहायता दी गई। इस प्रकार जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच कुल 12 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपये की राशि वितरित की गई है।
किस अंचल में कितने परिवार लाभान्वित हुए
| अंचल का नाम | लाभान्वित परिवारों की संख्या |
|---|---|
| सदर छपरा अंचल | 4,555 |
| गड़खा अंचल | 477 |
| रिविलगंज अंचल | 329 |
| दिघवारा अंचल | 2,496 |
| सोनपुर अंचल | 10,424 |
| कुल | 18,251 |
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत राशि वितरण में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित हो। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी पात्र परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता
सारण के जिलाधिकारी ने बताया कि जिन बाढ़ प्रभावित परिवारों ने अब तक राहत राशि प्राप्त नहीं की है, वे अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर, चिकित्सा दल और पशु चिकित्सा टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







