छपरा

सारण में घर के बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म

छपरा। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ मनचलों द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक सात वर्षीय नाबालिग अपने घर के पास खेल रही थी।तभी कुछ मनचलों द्वारा उसे बहला फुसला कर एकांत में ले जाया गया। बाद में लड़की रोते हुए अपने घर वालो को बताई।

घर वाले उसे लेकर स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे जहाँ पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए छपरा भेज दिया।इस संबंध में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नही है।स्थानीय पुलिस इस मामले की सच्चाई पता कर रही है।

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button