क्राइमछपरा

छपरा में छठियार में भोज खिलाने के लिए बुलाया और मार दिया चाकू, गोली भी चली

छपरा। सारण में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां छठियार में भोज खिलाने के बहाने पहले बुलाया गया। फिर चाकू मारकर घायल कर दिया गया। मामला सारण जिले के  गड़खा थाना क्षेत्र के  चिंतामनगंज गांव की है। जहां छठीहार भोजन के लिए बुलाने के बहाने एक व्यक्ति को चाकू से मारकर घायल कर दी गई। मारपीट के क्रम में फायरिंग भी की गई। गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज निवासी घायल जपन साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जिसमें कहा कि विशंभरपुर गांव के लाल साहब राय मेरे घर आए और अपने यहां छठिहार में भोजन करने को कह कर बाइक पर बिठाकर साथ ले जाने लगे रास्ते में अंकित कुमार सिंह और श्रीराम सिंह पहले से घात लगाकर बैठे थे। तीनों व्यक्ति मिलकर चाकू से कई बार हमला किया तथा कट्टा से फायरिंग कर भाग गए । शोरगुल सुन परिजन और गांव के लोग आए और गड़खा सीएचसी में भर्ती कराया जहा से पटना रेफर किया गया। पटना इलाज के क्रम में फर्द बयान दर्ज कराई गई जिसके आधार पर गड़खा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर करवाई कर रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Related Articles

Back to top button