सारण के आईटी एक्सपर्ट व सीनियर अधिवक्ता को डीआईजी ने किया सम्मानित
छपरा। सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास कुमार ने आईटी एक्सपर्ट सह वरीय अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी को सम्मानित किया. अधिवक्ता श्री तिवारी को आयकर के क्षेत्र में पुलिस विभाग को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया. श्री तिवारी विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों का रिटर्न फाइल करते हैं.
इसके साथ ही इस संबंध में वे लीगल एडवाइस भी प्रदान करते हैं. डीआईजी श्री कुमार ने उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. श्री तिवारी मूल रूप से मांझी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज भलुआं बुजुर्ग के खानपुर गांव के निवासी हैं. अपने विद्यार्थी जीवन से ही काफी मेधावी छात्र रहे हैं. सहज स्वभाव के धनी अजय कुमार तिवारी ने आयकर के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की है.
सारण समेत कई जिलों के विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों का काम काज संभालते हैं. उनके सम्मानित होने पर जिला जदयू उपाध्यक्ष महेश सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र, धनंजय कुमार मिश्र, जदयू कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार, पूर्व मुखिया सुनील कुमार मिश्र, भलुआं मुखिया दीपक कुमार मिश्र, रुपेश रंजन तिवारी उर्फ पंकज, रमाकांत ओझा, लक्ष्मण तिवारी, अधिवक्ता आनंद किशोर मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, कृष्णा प्रसाद सोनी, अनुप, रत्नेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की कामना की है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026Railway Updateगौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला यात्री का बैग झपटा, 8 लाख के गहने और 30 हजार नकद होने का दावा
- November 19, 2026छपराछपरा में 24 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी का मौका; 40 पदों पर होगी भर्ती
- November 19, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डॉक्टरों का पहला बैच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहनाया व्हाइट कोट
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट



