Chhapra Traffic Route: छपरा शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, जानें नया ट्रैफिक प्लान
DM–SSP का संयुक्त आदेश जारी

Chhapra Traffic Route Chart: इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा, प्रश्नपत्रों की समय पर आपूर्ति और शहर को जाममुक्त रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर छपरा शहर में भारी वाहनों और सवारी बसों के आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
छपरा सदर अस्पताल में DM-SSP ने की छापेमारी, 12 अवैध एंबुलेंस जब्त, 3.36 लाख रूपये जुर्माना
69 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटर परीक्षा
संयुक्त आदेश ज्ञापांक 840/सी0, दिनांक 29.01.2026 एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पत्रांक BSEB(SS)/KEN/233/2025-925, दिनांक 13.12.2025 के आलोक में यह जानकारी दी गई है कि इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 दिनांक 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
सारण जिला अंतर्गत कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालित होगी, जिनमें से छपरा सदर अनुमंडल क्षेत्र में 52 परीक्षा केंद्र स्थित हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों की भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
सारण में नवजात की सौदेबाजी का भंडाफोड़, मधेपुरा से शिशु बरामद, 6 आरोपी सलाखों के पीछे
यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार की सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए छपरा शहर में बड़ी वाहन सवारी बसों के प्रवेश को सीमित किया गया है। इसके तहत निम्न निर्देश जारी किए गए हैं।
बड़ी बसों के लिए निर्धारित मार्ग एवं प्रतिबंध
- मांझी–रिविलगंज–सिवान–एकमा की ओर से आने वाली सभी बड़ी सवारी बसें केवल ब्रह्मपुर मोड़ तक आएंगी। छपरा शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। बसों की पार्किंग ब्रह्मपुर मोड़ से 500 मीटर आगे की जाएगी।
- मलमलिया–बनियापुर–जलालपुर की ओर से आने वाली बसें केवल उमधा चौक तक आएंगी।उमधा चौक से श्यामचक की ओर किसी भी बड़ी बस का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
- मशरक–मढ़ौड़ा की ओर से आने वाली सभी बड़ी सवारी बसें चनचौड़ा मोड़ से पहले तक ही आएंगी। छपरा शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
- चनचौड़ा एवं फकुली की ओर से जटुआ-बिनटोलियां सड़क होकर जगदम कॉलेज रेलवे ढाला की ओर किसी भी बड़ी बस का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
- गड़खा की ओर से आने वाली बड़ी सवारी बसें नेवाजी टोला चौक तक ही आएंगी। शहर में प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
- नेहरू चौक से नेवाजी टोला चौक तथा नेवाजी टोला चौक से रामनगर ढ़ाला की ओर बड़ी बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
- वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा–छपरा पुल) होकर आरा की ओर से आने वाली सभी बड़ी सवारी बसें केवल भिखारी ठाकुर चौक तक आएंगी। इसके आगे शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Saran News: बाल सुधार गृह से जघन्य अपराध में संलिप्त किशोरों को किया जायेगा ट्रांसफर
उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस को सख्ती से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान जारी यातायात निर्देशों का पालन करें, ताकि इंटर परीक्षा 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







