छपरा कचहरी- गोमतीनगर एक्सप्रेस का राजापट्टी स्टेशन पर होगा ठहराव

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा गाड़ी सं० सं०15113/15114 गोमतीनगर – छपरा कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस को थावे -मसरख रेल खण्ड पर पड़ने वाले राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किये गया है । इस अवसर पर राजापट्टी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी संo 15113 गोमतीनगर– छपरा कचहरी एक्सप्रेस को राजापट्टी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में गोमतीनगर- छपरा कचरी का ठहराव के लिए रेलमंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि इस गाड़ी की राजापट्टी पर ठहराव हो जाने से राजापट्टी के क्षेत्रीय जनता तथा छात्र एवं छात्राओं को स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग करने में काफी सुविधा होगी तथा मरीजो को छपरा इलाज कराने जाने में बहुत सुविधा होगी।
इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रीय जनता से अपील की अधिक से अधिक यात्री अपना टिकट लेकर यात्रा करें जिससे इस स्टेशन पर गाड़ियों को स्थाई ठहराव मिल सके । इस गाड़ी के ठहराव से सारण जिले के राजापट्टी स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस के ठहराव से न केवल राजापट्टी के निवासियों को सुविधा होगी बल्कि इससे सटे हुए गोपालगंज, महराजगंज एवं सीवान जिले के लाखो लोगों को भी अब इस गाड़ी के ठहराव से राजापट्टी समेत आस-पास की जनता को गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर,बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पड़रौना, थावे, गोपालगंज, मसरख एवं छपरा कचहरी तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
साथ ही स्थानीय यात्रियों को छपरा आने-जाने में बहुत सुविधा होगी विशेष रूप से रोजगार,इलाज एवं शिक्षा के लिए यात्रा करने वालों को लाभ मिलेगा । राजापट्टी स्टेशन पर सप्ताह में कम से कम दो दिन यात्री आरक्षण सुविधा केंद्र काउण्टर खोलने का आग्रह के साथ राजापट्टी पर समपन्न उक्त सभी कार्यो के लिए रेल प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



