छपरा से होकर चलने वाली छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी,भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा का रूट चेंज।

गोरखपुर, 26 मई, 2024 : रेलवे प्रशासन द्वारा सीवान-पचरुखी स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक लिये जाने के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग, नियंत्रण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जा रहा है।
रि-शिड्यूलिंग-
– गोरखपुर से 27 मई, 2024 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
– अमृतसर से 26 मई, 2024 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
– काठगोदाम से 26 मई, 2024 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
– नई दिल्ली से 26 मई, 2024 को चलने वाली 04074 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
– गोरखपुर से 27 मई, 2024 को चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– छपरा से 27 मई, 2024 को चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी।