छपरा में जनगणना का मेगा प्लान तैयार, 9343 अधिकारी-कर्मी होंगे तैनात, डिजिटल होगी जनगणनना
सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता का कार्य है जनगणना: जिलाधिकारी

छपरा । जनगणना एक राष्ट्रीय महापर्व है. इस बार की जनगणना भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी. इसे त्रुटि रहित और समय बद्धता के साथ सफल बनाना हम सबकी जिम्मेवारी है. उक्त बातें प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए कहीं.
उन्होंने इसे सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता का कार्य बताया. कहा कि जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा कार्य उतना ही सटीक और त्रुटि रहित होगा. उन्होंने चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी और अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को उनके कार्य और दायित्व को समझाते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर की योजनाओं का आधार होता है. जनगणना का मूल मंत्र है कि कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं और किसी प्रकार का दोहरीकरण नहीं हो. जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के दो चरण हैं.
पहले चरण में मकान का सूचीकरण
पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना किया जाएगा. इसे अप्रैल एवं मई माह में संपन्न कर लिया जाएगा. उन्होंने जनगणना के लिए बनाए गए विशेष पोर्टल सीएमएमएस एवं एचएलबीसी के संचालन को मनोयोग से सीखने व हैंडस्ऑन करने का निदेश दिया.
मोबाइल ऐप के माध्यम होगी गणना
उन्होंने बताया कि इस बार मोबाइल ऐप के माध्यम सेल्फ गणना का प्रावधान भी रखा गया है. कोई व्यक्ति अपना जनगणना स्वयं भी कर सकता है. जिलाधिकारी ने प्रचार-प्रसार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हर नागरिक को पता होना चाहिए कि जनगणना हो रहा है. ताकि वे समय पर अपनी सूचनाएं दर्ज करा सकें. उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड कार्य और पोर्टल प्रबंधन के बीच सटीक समन्वय रहे ताकि डेटा में जीरो एरर की स्थिति बनी रहे. कहा कि 1881 से जारी जनगणना के सफर में यह ऐतिहासिक बदलाव है. जहां माइक्रो-प्लानिंग और समयबद्धता अनिवार्य होगी. एक मई से शुरू होने वाले फील्ड कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ब्लूप्रिंट तैयार रखने का निर्देश दिया.
लगाए जा रहे हैं 9343 अधिकारी व कर्मी
कार्यक्रम का परिचय कराते हुए अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए डीएलसीसीसी (District Level Census Coordination Committee), सेल और चार्ज, सहायक चार्ज व अतिरिक्त चार्ज बनाए गए हैं. जिलास्तरीय पदाधिकारी समेत कुल 80 अधिकारी, प्रखंड स्तर पर 20 चार्ज अधिकारी, 20 सहायक चार्ज अधिकारी, 20 अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, नगर निकाय स्तर पर 10 चार्ज अधिकारी तथा 10 प्रतिबंधित व विशेष क्षेत्र के चार्ज अधिकारी के अलावा 128 कर्मी, 7762 प्रगणक और 1293 सुपरवाइजर मिलाकर कुल 9343 मैन पावर एक साथ जिला में जनगणना कार्य कराएंगे. उन्होंने तकनीकी पहलुओं से परिचय कराते हुए कहा कि यही जनगणना का आधार होगा. इसलिए हैंडस्ऑन बहुत अच्छे से करेंगे. डाऊट क्लियर अवश्य करेंगे.
लाइव डेमो से मिली जानकारी
प्रशिक्षण में पटना से आईं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर अदिती आनंद व जुली कुमारी ने सीएमएमएस पोर्टल के संचालन और हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण का लाइव डेमो दिया. इस दौरान अधिकारियों की तकनीकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया. लगाए गए कम्प्यूटर और लैपटॉप पर हैंडस्ऑन कराया गया. सत्र समाप्ति पर ऑनलाईन जांच परीक्षा और क्षमता आंकलन किया गया. राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक सह सीसीएलआर सदर आलोक राज ने अतिथियों का स्वागत किया तथा जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण, जिला योजना पदाधिकारी धनंजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, एसडीएम सोनपुर स्निग्धा नेहा एसडीएम मढ़ौरा निधि राज समेत जिले के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
क्या है आंकड़ा
• जिला स्तरीय अधिकारी – 11
• अनुमंडल पदाधिकारी – 03
• प्रखंड चार्ज अधिकारी – 20
• सहायक प्रखंड चार्ज अधिकारी – 20
• अतिरिक्त प्रखंड चार्ज अधिकारी – 20
• नगर निकाय चार्ज अधिकारी – 10
• प्रतिबंधित व विशेष क्षेत्र चार्ज अधिकारी – 10
• जिला और प्रखंड स्तर के कर्मी – 128
• ग्रामीण क्षेत्र प्रगणक – 6835
• शहरी क्षेत्र प्रगणक – 927
• सुपरवाइजर – 1293
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMarch 9, 2026छपरा में जनगणना का मेगा प्लान तैयार, 9343 अधिकारी-कर्मी होंगे तैनात, डिजिटल होगी जनगणनना
करियर – शिक्षाMarch 9, 2026छपरा के AND स्कूल के दो छात्रों ने पहले हीं प्रयास में CA की परीक्षा में हासिल की सफलता
पटनाMarch 9, 2026हड़ताल से नहीं लौटने वाले CO होंगे निलंबित, डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी
पटनाMarch 9, 2026बकरी पालन के लिए बिहार की जलवायु अनुकूल, सरकार दे रही है 90 फीसदी तक अनुदान राशि







