छपरा से अपहरण किये गए डॉक्टर की पुत्र को पुलिस ने पटना से किया बरामद

माँझी। माँझी थाना क्षेत्र के चेंफुल गांव स्थित अपने घर के बाहर खेल रहे सुप्रसिद्ध देसी चिकित्सक डॉ रुस्तम अली के सात वर्षीय पुत्र फरहान अली का शनिवार की सुबह अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया। तथा पहले उसे स्कूटर से एकमा तथा फिर ऑटो से लेकर पटना रफ्फूचक्कर हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दस घण्टे के भीतर पटना के अगम कुंआ थाना क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
घटना के सम्बंध में अपहृत बालक के पिता डॉ रुस्तम अली ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके दरवाजे पर खेलने के दौरान पड़ोस में रहने वाले बालक के रिश्ते का फुफेरा भाई जीसान अली उनके इकलौते पुत्र को बहला फुसलाकर अपनी स्कूटर पर बिठा लिया तथा एकमा ले जाकर पटना के रहने वाले दो अपहर्ताओं के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पाकर माँझी थाना पुलिस तत्काल हरकत में आ गई तथा एकमा के रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर शक के आधार पर पहले जीसान अली को हिरासत में ले लिया तथा बाद में उसकी निशानदेही पर माँझी थाना पुलिस तथा अगम कुंआ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर महज दस घण्टे के भीतर चिकित्सक पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने पटना में रहने वाले दोनों कथित अपहर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक बालक पटना के अगम कुंआ थाने में पुलिस की अभिरक्षा में था तथा पुलिस उससे जरूरी पूछ ताछ कर रही थी। बरामदगी के सम्बंध में पूछे जाने पर माँझी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि अपहर्ताओं ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि फिरौती के लिये मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से उनलोगों ने बालक का अपहरण किया था।
हालाँकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उनका अभियान विफल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपहर्ता जीसान अली इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष का छात्र है तथा कुछ दिनों से आर्थिक तंगी के चलते मोटी रकम की कमाई की जुगत भिड़ा रहा था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार
- August 10, 2026करियर – शिक्षाJPU Chhapra: बिहार यूनिवर्सिटी एक्ट के खिलाफ जेपीयू में शिक्षकों का धरना, स्वायत्तता पर संकट का आरोप
- August 10, 2026Railway Updateरेलवे सैलरी पैकेज बना परिवार का सहारा, दिवंगत रेलकर्मी की पत्नी को मिला ₹1 करोड़
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में बिट्टू सिंह हत्याकांड के दो नामजद अरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर



