छपरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार को एशियन बुक ऑफ रिकार्ड ने किया सम्मानित

•हाल ही में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट सोशल डॉक्टर अवार्ड से हुए थे सम्मानित
छपरा। विश्व डायबिटीज दिवस पर मधुमेह के प्रति समुदाय के लोगों को जागरूक एवं निःशुल्क जांच करने के लिए छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं भारत ज्योति अवार्ड से सम्मानित फिजिशियन एवं रि – कंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ अनिल कुमार को एशियन बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके किए कार्य को देखते हुए दिया गया है. आपको बता दे कि डॉ अनिल कुमार हर समय निःशुल्क जांच शिविर लगाकर मधुमेह रोगियों को जांच करने के साथ साथ उनको जागरूक करते रहते है। इसके लिए एशियन बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा वर्ल्ड डायबिटीज डे पर उनको सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको एशियन बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा पोस्ट से सर्टिफिकेट भेज कर किया गया है।
उन्होंने कहा कि समय समय पर संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर परिसर में मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से एवं इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए निःशुल्क जांच व जागरूक शिविर का आयोजन किया जाता है और लोगों को बताया जाता है की मधुमेह बीमारी क्या है, इसका लक्षण क्या है और इससे बचाव कैसे करें।इसी कार्य के लिए मुझे सम्मानित किया गया है।
हाल ही के दिनों में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ अनिल कुमार बेस्ट सोशल डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित किये गए थे। यह एक ऐसे चिकित्सक है जो समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। समाजिक कार्य में अपने कर्त्यव्य को बखूबी निर्वहन करते है। वो अग्नि पीड़ित हो या गरीब असहाय कैसर से ग्रसित ठंड के दिनों में कंबल वितरण करना हो या निःशुल्क इलाज हो यह एक कदम आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



