
FD Interest Rates: एफडी में निवेश से पहले जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न? यहाँ देखे Bank की नई FD ब्याज दरें। सुरक्षित निवेश और ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हर किसी की चाहत होती है. पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई है तो निवेशक इनवेस्टमेंट के लिए दूसरे विकल्पों की भी तलाश कर रहे हैं. ऐसे में आपके लिए सबसे सुरक्षित विकल्प के तौर पर बैंक एफडी भी रहती है. आपकी एफडी जितने कम टेन्योर के लिए होती है, उतना ही कम आपको ब्याज भी मिलता है. अलग-अलग बैंकों में, अलग-अलग टेन्योर के लिए मिलने वाला ब्याज भी अलग-अलग होता है. आइए जानते हैं शीर्ष बैंकों की तरफ से एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दर के बारे में-
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से 5 साल के टेन्योर वाली एफडी पर 6.5% ब्याज दिया जाता है. वहीं, एक साल से कम टेन्योर वाली एफडी पर ब्याज दर 6.8% की है. इसका मतलब है कि अगर आप बैंक में 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.5% सालाना की दर से ब्याज मिलेगा, और अगर 1 साल के लिए एफडी कराते हैं तो 6.8% सालाना की दर से ब्याज मिलेगा. इन दरों को 15 मई 2024 से लागू किया गया है.
ये भी पढ़े: Business Idea 2025 – मात्र 10 हजार रूपये से शुरू करे ये नया बिजनेस होगी धुआँधार कमाई
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिंद्रा बैंक पांच साल की एफडी पर 6.20% सालाना का ब्याज दे रहा है. वहीं बैंक की तरफ से एक साल की एफडी पर (FD) 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. इसका मतलब है कि अगर आप बैंक में 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.20% सालाना की दर से ब्याज मिलेगा, और अगर 1 साल के लिए एफडी कराते हैं तो 7.10% सालाना की दर से ब्याज मिलेगा. यह ब्याज दर 27 फरवरी, 2024 से लागू हुई है.
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से पांच साल की एफडी पर 6.50% सालाना का ब्याज दिया जा रहा है. 15 जनवरी 2024 से लागू की गई ब्याज दर के अनुसार एक साल की एफडी पर 6.85 प्रतिशत सालाना का ब्याज मिल रहा है. ऐसे में आप बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट या किसी भी बैंक शाखा पर जाकर नवीनतम ब्याज दरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पंजाब नेशनल बैंक 5 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 6.55 परसेंट के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. लेकिन एक साल वाली एफडी पर यह ब्याज दर 6.8% की है. अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.55 परसेंट के सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। इन ब्याज दर को 12 अप्रैल, 2024 से लागू किया गया है.
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
एचडीएफसी बैंक पांच साल की एफडी कराने पर (FD) पर 7% का ब्याज देता है. लेकिन यदि आप एक साल या इससे कम अवधि वाली एफडी की बात करें तो यह 6.6% है. इन दरों को 9 फरवरी, 2024 से लागू किया गया है. अधिक जानकारी के लिए आप एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट या किसी भी बैंक शाखा पर जाकर नवीनतम ब्याज दरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
प्राइवेट सेक्टर का आईसीआईसीआई बैंक 5 साल की एफडी पर 7% का ब्याज देता है. बैंक की तरफ से एक साल के टेन्योर वाली एफडी पर 6.7% का ब्याज दिया जाता है. अगर आप आईसीआईसीआई बैंक में 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 7 परसेंट के सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। इन दरों को बैंक ने 17 फरवरी 2024 से लागू किया है.
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



